What is breast implant augmentation? How to get bigger breast easily? |ब्रेस्ट एंप्लॉयमेंट क्या है आसानी से बड़े साइज के ब्रेस्ट कैसे पाएं

 What is breast implant augmentation? How to get bigger breast easily? |ब्रेस्ट एंप्लॉयमेंट क्या है आसानी से बड़े साइज के ब्रेस्ट कैसे पाएं

What is breast implant augmentation? How to get bigger breast easily? |ब्रेस्ट एंप्लॉयमेंट क्या है आसानी से बड़े साइज के ब्रेस्ट कैसे पाएं_ ichhori.com




ब्रेस्ट महिलाओं की खूबसूरती का अहम हिस्सा होते हैं| इसलिए महिलाएं इनके साइज के प्रति बहुत जागरूक रहती है| जिन महिलाओं के ब्रेस्ट बड़े साइज के होते हैं वह कई बार इसे कम करने की कोशिश करती हैं और जिन महिलाओं के ब्रेस्ट छोटे साइज के होते हैं वे उन्हें बड़ा करने की कोशिश करती है ,क्योंकि सही साइज के ब्रेस्ट ही खूबसूरत नजर आते हैं |

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और लोगों में पोषण के लगातार कमी के कारण महिलाओं के ब्रेस्ट उभरे और भरे नहीं होते हैं| जिसके कारण छोटे ब्रेस्ट वाली महिलाओं के अंदर हीन भावना जन्म लेने लगती है| खासकर लड़कियों में मॉडल और हीरोइन को देखकर अपनी बॉडी को आकर्षक बनाने के लिए ब्रेस्ट को बढ़ने की ललक बढ़ती जा रही है| ब्रेस्ट साइज को ज्यादातर जेनेटिक उम्र और प्रेग्नेंट होने या ना होने के आधार पर निर्धारित किया जाता है |

भले ही ब्रेस्ट का बढ़ाना आपके असली ब्रेस्ट साइज में कुछ बढ़त लाने का एक तरीका होता है ,लेकिन आज भारत में भी विदेशों की तर्ज पर ब्रेस्ट को सुंदर और सुडोल बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी यानी कि ब्रेस्ट इंप्लांट्स का चलन बढ़ने लगा है| पहले  सुविधा बड़े शहरों में ही उपलब्ध थी आजकल छोटे शहरों के प्लास्टिक सर्जन भी ईस तरफ काफी ध्यान देने लगे हैं| ब्रेस्ट इंप्लांट्स में विशेषज्ञ शरीर की बनावट के आधार पर ही ब्रेस्ट साइज सही रखने की कोशिश करते हैं| इसके लिए कम से कम 18 वर्ष की उम्र सही मानी जाती है| कई तरीके से ब्रेस्ट एंप्लॉयमेंट किया जाता है, जिसमें सिलिकॉन ब्रेस्ट इंप्लांट्स और शरीर के किसी और भाग की चर्बी को काटकर स्तन का आकार बढ़ाने का तरीका सबसे ज्यादा प्रचलन में है|

 सिलिकोन में चिपचिपा जेल भरा होता है ,जो दिखने में असली स्तन की तरह नजर आता है | मगर ब्रेस्ट इंप्लांट्स के बढ़ते प्रचार से यह प्रश्न उठने लगा है कि क्या ब्रेस्ट इंप्लांट करवाने से वाकई खूबसूरत आकर्षक काया पाई जा सकती है? और क्या ब्रेस्ट इंप्लांट्स सेहत के लिए सही होता है ?

बेशक इंप्लीमेंट आपके स्तनों को मनचाहा आकार देने के साथ-साथ सही उभार देता है ,लेकिन इसके कई सारे दुष्प्रभाव भी सामने आए हैं |इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ  प्लास्टिक सर्जन द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार दुनिया भर में 2010 में लगभग डेढ़ मिलियन महिलाओं ने ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी कराई थी|

ब्रेस्ट इंप्लांट्स के दुष्प्रभाव- प्लास्टिक सर्जरी की विशेषज्ञों के अनुसार असली और नकली स्तनों का फर्क आसानी से पहचाना जा सकता है |असली ब्रेस्ट प्राकृतिक चर्बी का बना होने के कारण दिखने में कड़क नजर नहीं आता है ,जबकि प्लास्टिक सर्जरी से बनाए गए ब्रेस्ट कड़क और कम लचीले होते हैं| इसके साथ ही प्लास्टिक सर्जरी से बनाए गए ब्रेस्ट का आकार पूरी तरह गोल होता है, जबकि ओरिजिनल ब्रेस्ट का आकार टियर ड्रॉप शेप का होता है| इनके शेप के कारण इन्हें पहचानना आसान होता है |

इसके अलावा इस सर्जरी के दौरान मरीज को जनरल एनएसथीसिया देकर बेहोश किया जाता है और इस पूरी सर्जरी में 2 से 3 घंटे का समय लगता है |सर्जरी की बात यदि छोड़ भी दी जाए ,तो ब्रेस्ट इंप्लांट कराने में कई तरह की समस्याएं सामने आती हैं |जैसे कि- इन्फेक्शन ,ब्रैस्ट की निप्पल में संवेदनशीलता की कमी आना ,ब्रेस्ट में लगातार दर्द ,सेक्स या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान परेशानियां तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है |

एक बार यदि ब्रेस्ट एंप्लॉयमेंट सर्जरी करा ली जाए तो महिला को अपने पूरे जीवन काल में कई बार इस तरह के ऑपरेशन से गुजरना पड़ता है ,क्योंकि एंप्लॉयमेंट हर 10 साल में एक बार कराना जरूरी होता है |इस सर्जरी को कराने की जरूरत इसलिए होती है क्योंकि समय के साथ एंप्लॉयमेंट का बिगड़ना संभव होता है या फिर दोनों ब्रेस्ट में से किसी एक ब्रेस्ट का झुकाव कम या ज्यादा हो जाता है |

कई बार महिलाओ का शरीर एंप्लॉयमेंट के साथ तालमेल नहीं बिठा पाता है और इसके सर्जरी से होने वाले दाग और निशान अलग ही नजर आते हैं| हालांकि घाव जल्दी भर जाता है मगर निशान रह जाते हैं |विगत 50 वर्षों में अभी तक जितने भी ब्रेस्ट एंप्लॉयमेंट के तरीके इजाद किए गए सभी की कुछ ना कुछ संभावित जटिलताएं और दुष्प्रभाव सामने आए हैं ,एक बार ब्रेस्ट सर्जरी हो जाए तो उसे पूरी तरह से सामान्य होने में कम से कम 6 हफ्ते से ज्यादा का समय लगता है| इसलिए ब्रेस्ट एंप्लॉयमेंट सर्जरी कराने के बजाए कुछ खास एक्सरसाइज और अपनी डाइट में परिवर्तन कर कर आप अपने ब्रेस्ट साइज को नेचुरल तरीके से बढ़ा सकते हैं|

1- ट्राई करें प्लैंक एक्सरसाइज- प्लैंक एक्सरसाइज पूरे शरीर को टोन करने और स्ट्रेन्थ देने के लिए सही मानी जाती है| लेकिन इस एक्सरसाइज का मेन टारगेट आर्म और ब्रेस्ट होता है |इस एक्सरसाइज के जरीए आपका ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के साथ-साथ उसे टोन भी कर सकते हैं| इसके लिए आप जमीन पर उल्टा लेट जाएं और फिर हथेलियों और पैर की अंगुलियों की मदद से पुशअप वाली पोजीशन में आने के बाद खुद को 30 से 60 सेकंड के लिए इसी पोजीशन में रोके रखें| उसके बाद धीरे से वापस फर्श पर ले जाएं| दिन में 4 से 5 बार इस एक्सरसाइज को किया जा सकता है| मगर एक प्लेन्क को करने के बाद दूसरा प्लैंक करने के लिए कम से कम 1 मिनट का इंतजार अनिवार्य है|

 

2- पुश अप- यदि शादी के बाद बेबी कि ब्रेस्टफीडिंग से आपके ब्रेस्ट ढीले हो गए हैं या फिर प्रॉपर शेप में नहीं है, तो उन्हें प्रॉपर शेप में लाने के लिए पुशअप काफी मदद करता है| पुश अप करने के लिए फर्श पर लेट कर अपने हाथों को कंधे के नीचे रखकर शुरुआत करें| खुद को ग्राउंड से ऊपर धखेलते हुए अपने हाथों को स्ट्रेट करें| इस दौरान आपका पेट फर्श से टच नहीं होना चाहिए |वापस खुद को नीचे ले आए |एक बार में यह 10 बार किया जा सकता है ,मगर यदि आपने अभी अभी एक्सरसाइज करना शुरू किया है तो हफ्ते में दो से तीन सेट ही करें |पुशअप आपके ब्रेस्ट के साइज को नहीं बढ़ाते हैं बल्कि उनका शेप सही करते हैं और ब्रेस्ट के नीचे चारों तरफ मसल बनाने का कार्य करते हैं, जिससे कि ब्रेस्ट साइज बड़ा दिखता है|

3- डंबल बेंच प्रेस- डबल बेंच प्रेस आपके आर्म और कंधे के ऊपर कार्य करता है |इसके लिए आप एक एक्सरसाइज बॉल पर पीठ के बल लेट जाइए और हाथों में डंबल लेकर उन्हें ऊपर की तरफ इस तरह धकेले  की डंबल् आपके चेस्ट के ठीक ऊपर रहे |वहां पर एक सेकंड रुकने के बाद धीरे से डंबल को वापस नीचे ले आये| एक सेट को पूरा करने के लिए 10 बार आप रिपीटेशन कर सकते हैं |और एक बार में दो से तीन सेटिंग करें और इसे आप हफ्ते में दो या तीन बार कर सकते हैं|

यदि आप कुछ समय के लिए अपने ब्रेस्ट को किसी खास आउटफिट पर बड़ा दिखाना चाहती है ,तो उसके लिए आप निम्न उपाय को भी अपना सकती हैं|

• पडेड पुश अप ब्रा के जरिए आप अपने ब्रेस्ट के साइज को आसानी से बड़ा दिखा सकते हैं| मगर इन ब्रा को पहनने के लिए इस बात का विशेष ध्यान रखना होता है कि यह ब्रा आपके सही साइज की हो| इसके लिए आप एक बार ब्रा खरीदने के पहले अपने ब्रेस्ट को प्रॉपर मेजर जरूर कर ले |कुछ ब्रांडेड पुश अप ब्रा तो आपके ब्रेस्ट साइज को करीबन दो से 3 इंच तक बड़ा दिखा सकती हैं |सबसे खास बात इन ब्रा यह होती है कि यह काफी कंफर्टेबल होती है|

• यदि आपके पास पेड़ेड ब्रा अवेलेबल नहीं है तो अपने साइज से बड़ी ब्रा पहनकर उसके अंदर ब्रेस्ट एनहैंसमेंट पैड का यूज भी किया जा सकता है|

• भरी हुई ब्रेस्ट का अपीरियंस देने के लिए आप अपने साइज से एक नंबर छोटी ब्रा यदि पहनेंगे तो आपके ब्रेस्ट ज्यादा उभरे हुए नजर आएंगे|

विनीता मोहता विदिशा


Previous Post Next Post