List of Best Gynaecologist in India | बेस्ट गाइनेकोलॉजिस्ट इन इंडिया

List of Best Gynaecologist in India| बेस्ट गाइनेकोलॉजिस्ट इन इंडिया

List of Best Gynaecologist in India| बेस्ट गाइनेकोलॉजिस्ट इन इंडिया_ ichhori.com



एक महिला होने के नाते हमें कभी ना कभी गायनेकोलॉजिस्ट की जरूरत पड़ती ही है |फिर वह चाहे इन रेगुलर पीरियड की प्रॉब्लम हो या फिर पीरियड के दौरान अत्यधिक रक्तस्त्राव की , मां बनने का सुखद अनुभव हो  या फिर कई बार  कंसीव ना कर पाने के लिए के कारण हमें ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ती है |यहां तक की कई महिलाएं जो मोनोपॉज की समस्या से गुजर रही हैं उन्हें भी गायनेकोलॉजिस्ट के पास जाना होता है |इन शार्ट महिलाओं के हर तरह की समस्या का इलाज गाइनेकोलॉजिस्ट के पास होता है |कई बार जब समस्या छोटी होती है तो हम हमारे आसपास किसी गाइनेकोलॉजिस्ट को दिखा कर उसका समाधान प्राप्त कर लेते हैं, मगर कई बार हमें किसी विशेष कारण से किसी खास स्पेशलिस्ट की जरूरत होती हैं |यहां पर भारत की प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ के बारे में आपको जानकारी मिल जाएगी|

1- डॉक्टर बीडी मुखर्जी- अक्सर जब हम गयनेकोलॉजिस्ट के बारे में सोचते हैं तो हमारी सोच में गायनेकोलॉजिस्ट मतलब एक महिला आती है |मगर कोलकाता के प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर बीडी मुखर्जी पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से महिलाओं के रोग और प्रसूति कराने का अनुभव है ,इन की कुछ विशेषताओं में फाइब्रॉयड ,मायोमास, डिंब ग्रंथि का अल्सर पेल्विक ऑर्गन प्रोलेप्स यूरिनरी प्रॉब्लम मोनोपॉज ,फर्टिलिटी प्रॉब्लम आदि का सफल इलाज करते हैं |डॉक्टर मुखर्जी एसोसिएशन ऑफ ऑब्सटेट्रिशियन एंड गाइनेकोलॉजिस्ट ,द फेडरेशन ऑफ  ओपस्ट्रीटिक एंड गाइनेकोलॉजीकल सोसाइटी ऑफ  इंडिया, गयनेकोलॉजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के अलावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य हैं |आप को सक्रिय रूप से वैज्ञानिकों की बैठक महिलाओं के प्रजनन संबंधी विकारों पर होने वाले सम्मेलनों मैं व्याख्यान और चर्चा के लिए आमंत्रित किया जाता है|

2- डॉक्टर लक्ष्मी कृष्ण लीला- हैदराबाद की डॉक्टर लक्ष्मी कृष्ण लीला एक प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में गत 23 वर्षों से भी ज्यादा समय से कार्यरत हैं |यह मुख्य रूप से प्रजनन संरक्षण , एंडोमेट्रियोसिस प्रजनन, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट और कई सारे अलग अलग प्रकार के स्त्री रोगों पर काम करती है |आपने डॉक्टर एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस आंध्र प्रदेश से एमबीबीएस और एमडी  की डिग्री हासिल की है |सन 2009 में रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिशियन एंड गयनेकोलॉजिस्ट लंदन से एमआरसीओजी भी पूरा किया| महिला स्वास्थ्य पर आपके लिखे हुए लेख कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में शामिल होते हैं| इसके अलावा आपको उत्कर्ष शैक्षणिक उपलब्धियों के कारण मेडिकल कॉलेज में स्वर्ण पदक भी प्राप्त हुआ था|

3- डॉ लेला दवे- मुंबई के अपोलो हॉस्पिटल की डॉक्टर लैला दवे एक अनुभवी गायनोकलॉजिस्ट के रूप में जानी जाती हैं |आपको प्रसूति और अन्य तरह के स्त्री रोगों के इलाज का 34 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव है| आप गर्भावस्था में होने वाले रोग, प्रसूति संबंधी समस्याएं, प्रसव पूर्व जांच और गर्भावस्था के दौरान होने वाले व्यायाम आदि मुख्य रूप से देखते हैं| आप महाराष्ट्र मेडिकल काउंसलिंग की सक्रिय सदस्य के रूप में कार्यरत हैं|

4- डॉक्टर सभ्यता गुप्ता- भारत में कैंसर और नॉन कैंसर गाइनेकोलॉजिकल स्थितियों के लिए रोबोटिक गाइनेकोलॉजिक सर्जरी करने की पहली विशेषज्ञ डॉक्टर सभ्यता गुप्ता है |उन्हें इस क्षेत्र में 28 सालों का अनुभव है |डॉक्टर सविता गुप्ता ने 1987 में जम्मू के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और 1991 में चंद्रमुखी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एमडी इंप्लांटोलॉजि किया हुआ है |इसके अलावा सन 2006 में जर्मनी के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल गाइनेकोलॉजिकल एंडोस्कोपी सर्जरी की डिग्री प्राप्त की है| आप ऑंकोलॉजी, कोलपोस्कोपी ,एडवांस गायनेक, लेप्रोस्कोपी ,हिस्ट्रोस्कोपी और रोबोट सर्जरी में विशेषज्ञता रखती हैं| आप इंटरनेशनल गाइनेकोलॉजिकल कैंसर सोसायटी, यूरोपीयन सोसायटी ऑफ  गाइनेकोलॉजिकल ऑंकोलॉजी, फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजीकल सोसाइटी ऑफ इंडिया और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अलावा नेशनल एसोसिएशन ऑफ रीप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ ऑफ इंडिया की रजिस्टर्ड सदस्य हैं |आपके लिखे हुए लेख कई इंटरनेशनल और नेशनल मैगजीन में आ चुके हैं| वर्तमान में हरियाणा के मेदांता वाटिकुटी रोबोटिक इंस्टिट्यूट में गाइनेकोलॉजी और गाइनेऑंकोलॉजी विभाग में और गुड़गांव के मेदांता द मेडिसिटी में गाइनेकोलॉजी एंड गायनेऑंकोलॉजी डिपार्टमेंट में अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही है |भारत में आपको ज्योति अवार्ड, भारत एक्सीलेंस अवार्ड है| प्राइड ऑफ इंडिया गोल्ड अवार्ड के अलावा आर्च ऑफ एक्सीलेंस जैसे अवार्ड से नवाजा जा चुका है|

5- डॉक्टर दुरु शाह- डॉ दुरु शाह मुंबई की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं |इनफर्टिलिटी और रिप्रोडक्शन आपकी स्पेशलिटी है |इसके अलावा आप एक बेहतरीन गायनोकोलॉजिस्ट होने के साथ-साथ आप वूमेंस की ओवरऑल हेल्थ के लिए भी कार्य करती हैं| ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल मुंबई और जसलोक हॉस्पिटल मुंबई में सलाहकार के रूप में कार्य करती हैं |इसके अलावा आप गर्भधारण के लिए संघर्ष कर रहे जोड़ों के लिए गायनिक वर्ल्ड मैं IUI, IVF, ICSI ,TESA ओर PESA से लेकर भ्रूण ,अंडे ,शुक्राणु  ,सीमेन एनालिसिस, एग डोनेशन ,सीमेन डोनेशन, सेरोगेसी आदि के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है| आप मुंबई के ऑब्सटेट्रिक एवं गाइनेकोलॉजिक सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुकी है| इसके अलावा वर्तमान में आप इंटरनेशनल मोनोपॉज सोसाइटी की बोर्ड सदस्य हैं |आप सामाजिक जागरूकता के पर भी कार्य करती है |आपने ग्रोइंग अप जैसे प्रोजेक्ट के जरिए भारत में लगभग 5 मिलियन लड़कियों को किशोर प्रजनन और यौन स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण प्रदान किया है|

6- डॉक्टर लवलीना नादिरों- डॉक्टर लवलीना ने 1983 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री ली |इसके बाद 1986 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ही 1986 में एमडी की डिग्री ली |आप एक अग्रणी और कुशल प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ है| आप की विशेषता इनफर्टिलिटी का ट्रीटमेंट है| इसके लिए आप विगत 30 वर्षों से कार्यरत हैं |अपने लेप्रोस्कोपी और हिस्टोरोस्कॉपी सहित 10,000 से ज्यादा सर्जरी सफलतापूर्वक की है |वर्तमान में आप फेडरेशन ऑफ ऑबस्टेट्रीक एवं गाइनेकोलॉजिक ऑफ इंडिया की सक्रिय सदस्य हैं |आप नई दिल्ली के फोर्टिस ला फेम हॉस्पिटल में आईवीएफ उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था ,लेप्रोस्कोपी सर्जरी ,डीएनसी, ब्लास्टोसिस्ट कल्चर एवं ट्रांसफर फर्टिलिटी सर्जरी आदि कि आप स्पेशलिस्ट है|

7- डॉ अलका कृपलानी- डॉ अलका कृपलानी अखिल भारतीय आयुर्वेदिक विज्ञान संस्थान न्यू दिल्ली की एक प्रोफेसर और मुख्य स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं |आपने जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज रायपुर एमडी करने के बाद लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिशियन एंड गायनोकोलॉजिस्ट की वायस फेलो है| 2011 से डॉक्टर कृपलानी भारतीय स्त्री रोग संबंधी एंड्रोकॉइन सोसायटी की अध्यक्ष हैं |आपकी सेवा में गुणवत्ता के लिए आपको 2002 में केपी तामस्कर अवार्ड ,2006 में जगदीश्वरी मिश्रा अवार्ड, 2007 में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, 2007 में आईएमएएएमएस विशिष्ट सेवा पुरस्कार के अलावा सन 2015 में पद्मश्री का नागरिक पुरस्कार प्राप्त हुआ है | आपने भारत और विदेश में लगभग 500 से अधिक अतिथि व्याख्यान दिए हैं और इनके अलावा 79 लाइव कार्यशाला आयोजित की है| एम्स में आप नियमित तौर पर एंडोस्कोपी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं|

8- डॉक्टर अनुष्का मदान- नोएडा में डॉक्टर अनुष्का मदान स्त्री रोग प्रसूति और बांझपन विशेषज्ञ के लिए एक प्रसिद्ध नाम है| बांझपन का उपचार या आईवीएफ के लिए सबसे ज्यादा सक्सेस रेट डॉक्टर अनुष्का मदान के नाम है| अनुष्का मदान ने वर्ष 2001 में भारतीय विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पुणे से एमबीबीएस किया| उसके बाद वर्ष 2006 में डॉ डी वाई पाटिल प्रसूति एवं स्त्री रोग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल नवी मुंबई से एमएस की डिग्री प्राप्त की |वर्तमान में डॉक्टर अनुष्का  क्लाउड नाइन और अपोलो हॉस्पिटल नोएडा में परामर्श दाता के रूप में कार्य करती हैं| इसके अलावा नोएडा में वृंदा फर्टिलिटी के नाम से एक आईवीएफ केंद्र संचालित करती हैं ,जो कि भारत में सबसे अच्छा आईवीएफ सेंटर माना जाता है|

विनीता मोहता विदिशा


Previous Post Next Post