Do women experience pain during sex? | क्या महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द होता है?

Do women experience pain during sex? | क्या महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द होता है?

Do women experience pain during sex? | क्या महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द होता है?_Ichhori.com

अक्सर महिलाओं को सेक्स करने के दौरान अंदरूनी दर्द की शिकायत होती है |सेक्स के दौरान होने वाले इस दर्द को ड़ायीस्पेरेयुनीया कहा जाता है|

 क्या आपको भी सेक्स के दौरान दर्द होता है ?आपने सोचा आखिर ऐसा आपके साथ क्यों होता है ?अगर आपके साथ भी इस तरह की कोई समस्या है ,तो क्या आपने खुलकर इस बारे में किसी से बात की ?

यकीन मानिए बहुत सी महिलाएं इस दर्द को सहती रहती हैं और इसे अनदेखा कर देती है |क्योंकि उन्हें यह नहीं समझ में आता है कि यह दर्द क्यों होता है? और इस दर्द की बात वह किसके साथ करें|

 मगर यदि यौन संबंध बनाते समय दर्द होता है ,तो महिलाओं का सेक्स के प्रति रुझान कम होने लगता है| इसलिए सेक्स के दौरान होने वाले दर्द के कारण को जानना बहुत जरूरी होता है |यदि दर्द बहुत ज्यादा है तो सही समय पर डॉक्टर की सलाह लेना भी अनिवार्य है|

अमेरिका की यूनिवर्सिटी द्वारा की गई इस स्टडी में लोगों से पूछा गया- कि उन्हें सेक्स में रुचि क्यों नहीं होती है ?

तो इस पर पुरुष ने जवाब दिया था-" सेक्स के दौरान यदि पाटनर उदासीन रहे तो सेक्स करने का मन नहीं|" होता वही महिलाओं का जवाब था-" सेक्स के दौरान होने वाले दर्द के कारण सेक्स करने का मन नहीं होता|"

 विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं को असहज करने वाला सेक्स जरूरी नहीं है, शारीरिक कारण से हो लेकिन कई बार मानसिक कारण से भी सेक्स के दौरान दर्द होता है |जब महिलाएं दर्द महसूस करती हैं तो वह चुपचाप सह लेती हैं| अपने पार्टनर को यह बताती नहीं है कि उन्हें सेक्स के दौरान दर्द होता है| उन्हें अपने पार्टनर के नाराज होने का डर सताता है| मगर यदि सेक्स के दौरान दोनों एक दूसरे के साथ कंफर्टेबल और सहज होते हैं तो सेक्स करने का आनंद दोगुना हो जाता है|

क्योंकि यदि महिला जैसा चाहिए वैसा सेक्स खुलकर नहीं कर पाती है या फिर पार्टनर के हिसाब से सेक्स को इंजॉय करने की कोशिश करती है, तो बेमन से किया गया सेक्स हर स्थिति में दर्द दायक होता है| रही लड़कों की बात तो लड़कों के साथ सेक्स को लेकर ऐसी कोई बात नहीं है, वे उत्तेजना और ऑर्गेज्म की बात करते हैं | कई बार लड़कियां इसलिए भी दर्द सहती है कि उन के मन में यह बात रहती है कि सेक्स के दौरान दर्द होता ही है| इसलिए वे इन सब बातों पर खामोश रहती हैं|

मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यदि सेक्स संबंध के दौरान आपको दर्द का अनुभव होता है तो यह गंभीर समस्या है|

 गायनेकोलॉजिस्ट के अनुसार "-सेक्स के दौरान वजाइना में  दर्द ,खरोच और एसबीआई के कारण भी हो सकता है| कई बार किसी विशेष प्रकार के कंडोम का उपयोग करने पर भी उसका लेटेस्ट दर्द का कारण बनता है |यदि लगातार दर्द की स्थिति बनती है तो आपको सेक्सुअल हेल्थ क्लीनिक में संपर्क करना चाहिए"|

क्यों होता है वजाइना में दर्द-

अक्सर वे महिलाएं जो वजाइना में दर्द के कारण परेशान होती है वह बाजार में उपलब्ध सेक्स लुब्रिकेंट, क्रीम या जेल का इस्तेमाल करती है |इससे इंटर कोर्स करना काफी आराम से हो जाता है |मगर यह क्षणिक उपाय है ,यानी कि इस तरह से आप केवल एक बार अपनी समस्या से निजात पा सकती हैं| लंबे समय तक अपनी समस्या को दूर करने के लिए आपको निम्न कारणों पर गौर करना होगा|

1- यूट्रस या गर्भाशय की स्थिति को समझे- ऐसी महिलाएं जो सेक्स के दौरान दर्द से गुजरती है, मगर कई बार सेक्स पोजीशन बदलने के दौरान उन्हें दर्द का ज्यादा अनुभव होता है ,तो इसका कारण यूट्रस की बदली हुई स्थिति हो सकता है| यूट्रस की बदली हुई स्तिथि संभोग के दौरान दर्द प्रदान करती है| इसके लिए आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें| अगर आपको भी ट्रिप्ड़ यूट्रस की दिक्कत है तो यह एंडोमेट्रियोसिस कहलाता है| इसके इलाज के लिए डॉक्टर छोटी सी सर्जरी करते हैं, उस सर्जरी के बाद आपकी समस्या सॉल्व हो जाती है|

2- योनि में संक्रमण होना- यदि सेक्स के दौरान आपको पहले दर्द नहीं होता था ,मगर अब दर्द होने लगा है तो इसके पीछे यौन संक्रमण वजह हो सकता है |यौन संक्रमण एक साथी से दूसरे साथी में आसानी से फैल सकता है| यौन संक्रमण से बचने के लिए हमेशा सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है |उसके बावजूद भी यदि संक्रमण की स्थिति बने तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए| क्योंकि यह कोई परेशानी वाली बात नहीं है| डॉक्टर स्थिति का निरीक्षण कर ओरल टेबलेट के जरिए ही संक्रमण दूर कर सकता है|

3- लुब्रिकेंट का ना बनना- संभोग के दौरान फॉर प्ले जब किया जाता है तो योनि में एक तरह का तरल पदार्थ निर्मित होता है ,जो लुब्रिकेंट का काम करता है, इस लुब्रिकेंट के जरिए सेक्स की प्रक्रिया आसान बन जाती है| मगर वह महिलाएं जो लगातार मानसिक और शारीरिक तनाव की स्थिति में रहती हैं उन्हें लुब्रिकेंट नहीं बन पाता है या कम बनता है |इस स्थिति में पेनी और वजाइना का घर्षण दर्द और खरोच दे सकता है| इस स्थिति से राहत पाने के लिए आप बाजार में मौजूद लुब्रिकेंट या क्रीम का उपयोग कर सकते हैं|

4- लगातार तनाव और थकान भी हो सकता है सेक्स के दौरान होने वाले दर्द की वजह- काम शास्त्र में कहा गया है कि आपके पार्टनर के साथ आपके सेक्सुअल संबंध जितनी प्रगाढ़ होंगे उतना ही आपकी जिंदगी से तनाव और थकान दूर रहेंगे |मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि संभोग के दौरान होने वाले दर्द के पीछे कई बार आपका तनाव भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है |यदि आप लगातार ऐसी परिस्थिति से गुजर रहे हैं जहां आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से परेशान हो चुके हैं ,थक चुके हैं| तो यह स्थिति आपकी योनि की मांसपेशियों को लचीला नहीं होने देती है और योनि की मांसपेशियां यदि लचीली नहीं होती है तो पेनि और पेल्विक एरिया की रगड़ के कारण दर्द होने लगता है| मगर जब आप रिलैक्स होते हैं तो योनि की मांसपेशियां भी रिलैक्स होकर लचीली हो जाती है ऐसी ऐसी स्थिति में दर्द का अनुभव नहीं होता है|

दर्द से राहत पाने के लिए क्या करें-

• फिजिकल रिलेशन को बनाए दोनों के लिए आरामदायक- फिजिकल रिलेशनशिप बनाना शारीरिक काम नहीं बल्कि मानसिक सुकून का काम है |यौन संबंध बनाने के लिए आपको मानसिक रूप से तैयार होने की जरूरत है| यदि आपका पार्टनर जल्दबाजी में सेक्स करने की गुजारिश करता है तो उसे फोरप्ले करने के लिए उकसाना चाहिए |क्योंकि फोरप्ले के दौरान आप मानसिक रूप से रिलैक्स होने लगते हैं ओर इससे वजाइना मे लूब्रिकेंट निर्माण आसानी से हो जाता है| लुब्रिकेंट से फिजिकल रिलेशनशिप का दर्द कम हो जाता है और सेक्स की टाइमिंग बढ़ जाती है| जो दोनों को ही मानसिक सकून प्रदान करती हैं|

• पेल्विक फ्लोर व्यायाम का प्रयास करें- आप लोगों में से कई ने इस तरह की एक्सरसाइज के बारे में सुना होगा ,यह ऐसा व्यायाम है जो पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है |पेल्विक फ्लोर की मजबूत मांसपेशियां होने से संभोग के दौरान दर्द की संभावना कम रहती है |रिसर्च में यह बात भी सामने आएगी कि जो पुरुष शीघ्र पतन की समस्या से परेशान रहते हैं, वह भी यदि लगातार पेल्विक फ्लोर व्यायाम करें तो 12 सप्ताह के अंदर शीघ्रपतन की दर में सुधार हुआ है|

• कंडोम का उपयोग करें- ज्यादातर पुरुष कंडोम का इस्तेमाल इसलिए नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें कंडोम के साथ सेक्स करना अच्छा नहीं लगता है| यदि आपका पार्टनर भी कंडोम का उपयोग नहीं करना चाहता है तो उसे इस बात के लिए तैयार करे की कंडोम वियर करने के बाद उनकी पैनी पर संवेदना थोड़ी कमजोर होती है, मगर इसके उपयोग करने से सेक्स का ड्यूरेशन लंबा हो जाता है और इस पर मौजूद लुब्रिकेंट के कारण सेक्स कम दर्दनाक होता है|

• पोजीशन बदले- आप अपनी सेक्स पोजीशन पर ध्यान दें| यदि आपको इस पर्टिकुलर पोजीशन में ज्यादा दर्द की अनुभूति होती है ,तो आप अपने पार्टनर की सलाह से नई सेक्सपोजिशन को ट्राई कर सकते हैं| शायद पोजीशन चेंज होने के कारण आपको दर्द कम हो सकता है|

विनीता मोहता विदिशा


Previous Post Next Post