How to reduce breast size? | ब्रेस्ट साइज कम कैसे करें?

How to reduce breast size? |  ब्रेस्ट साइज कम कैसे करें

How to reduce breast size? |  ब्रेस्ट साइज कम कैसे करें_ Ichhori.com






मॉडर्न समय में हर कोई चाहता है, कि उसका फिगर बिल्कुल परफेक्ट और सही हो |परफेक्ट फिगर में जितना स्टमक और बट साइज मायने रखता है  उतना ही ब्रेस्ट साइज भी इंपोर्टेंट होता है| कुछ लड़कियां अपने ब्रेस्ट को बढ़ाने के लिए अलग तरीके अपनाती है तो कुछ लड़कियां अपने ब्रेस्ट साइज को कम करने में लगी रहती है| ज्यादा परेशानी स्तनों के बढ़े हुए हैं आकार के ही कारण होती है |क्योंकि ज्यादा बड़े स्तन महिला के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं| शरीर में हार्मोन इन बैलेंस और अनियमित आहार का सेवन करने से भी स्तनों का आकार बढ़ने लगता है| अगर स्तन बहुत ज्यादा बड़े हो जाते तो वे ढीले हो जाते तो देखने में भी अच्छे नहीं लगते है| स्तनों का अधिक बड़ा साइज दैनिक जीवन में भी असुविधा उत्पन्न करता है |

 स्तनों के आकार पर ही महिला की खूबसूरती निर्भर करती है| बड़े हुए ब्रेस्ट साइज के कारण कई बार महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाती है और उन्हें लोगों के बीच जाने में असहजता होती है| इसलिए ब्रेस्ट का सही आकार होना बहुत जरूरी होता है |महिलाओं में स्तन का विकास पूरे जीवन भर चलता है |स्तन एडिपोस और ग्लेन्ड्यूलर नामक कोशिका से जुड़े होते हैं | शरीर में हार्मोन के बदलाव के बाद यह टिशू फैलने लगता है और ब्रैस्ट एक समय के बाद बड़े हो जाते हैं| मगर कई बार प्रेगनेंसी के बाद ही अचानक वजन बढ़ने से आपके ब्रेस्ट का साइज बढ़ जाता है |

इसके अलावा अन्य कारण जिनसे की ब्रेस्ट का साइज बढ़ने लगता है -

• अनुवांशिक - अनुवांशिक यानी कि पारिवारिक कारण से भी महिलाओं में बड़े स्तनों की समस्या देखी जाती है|

• वजन- स्तनों की कोशिकाएं बसा से बनी होती है, इसलिए वजन के घटने बढ़ने की सबसे में स्तनों के आकार में बदलाव देखा जा सकता है|

• आयु- जैसे-जसे महिला की आयु बढ़ने लगती हैं और वह रजोनिवृत्ति की ओर अग्रसर होती है, तो ऐसे में उम्र के इस पड़ाव पर स्तनों के आकार में परिवर्तन होता है|

स्तनों का आकार बढ़ने का कारण चाहे कुछ भी हो महिलाएं इसके आकार को कम करने के लिए अक्सर सर्जरी ओर दवाई की मदद लेने की कोशिश करती है| मगर सर्जरी और दवाइयों के साइड इफेक्ट होने का खतरा रहता है| इसलिए आपके बड़े हुए ब्रेस्ट को कम करने के लिए हम यहां पर घरेलू उपाय आपके साथ साझा कर रहे हैं |जिसके प्रयोग से आप अपनी ब्रेस्ट साइज को आसानी से कम कर सकते है|

1- अलसी के बीज- वैज्ञानिक शोध में यह बात सामने आई है, कि एस्ट्रोजन हार्मोन के बढ़ने के कारण भी स्तन का आकार बड़ा हो जाता है| ऐसे ब्रेस्ट के आकार को घटाने के लिए अलसी के बीज का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है| अलसी के बीच में एंटी एस्ट्रोजन नामक तत्व पाया जाता है ,जो ना केवल एस्ट्रोजन के स्तर को कम करता है बल्कि ब्रेस्ट साइज को कम करने में भी मदद करता है| आप अलसी का सेवन यदि पाउडर फॉम में करते हैं तो यह ज्यादा फायदेमंद होता है |अलसी के चूर्ण को एक गिलास गर्म पानी के साथ सुबह खाली पेट लेना फायदेमंद होता है |इसके अलावा यदि सुबह कोई जूस का सेवन करते हैं तो उसमें भी अलसी का पाउडर मिला सकते हैं|

2- शहद और अदरक- आयुर्वेद में शहद और अदरक को काफी गुणकारी माना गया है |अलग-अलग बीमारियों में इसका अलग अलग तरह से सेवन किया जाता है| आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अदरक के सेवन से बढ़े हुए वजन को कम करने में भी काफी मदद मिलती है |ऐसी जगह जहां ज्यादा चर्बी जमा होती है जैसे कि पेट, कमर, कूल्हा आदि यहां की चर्बी अदरक के जरिए आसानी से कम की जा सकती है| ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अदरक कद्दूकस कर कर डाले हैं और पानी को कुछ देर तक उबाल ले| उसके बाद हल्के गुनगुने पानी को छानकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करना काफी फायदेमंद होता है|

3 -दाना मेथी का इस्तेमाल- दाना मेथी का इस्तेमाल कर कर ब्रेस्ट साइज को कम किया जा सकता है |मेथी में मौजूद फाइबर ना केवल भोजन को अच्छी तरह पचाता है बल्कि भुख को नियंत्रित करने में भी मददगार साबित होता है |भुख के नियंत्रण में रहने से वजन कम होगा और स्तनों का आकार भी सही रहेगा| मेथी के उपयोग करने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच में थी रात भर भिगोए और सुबह मेथी का पानी और मेथी का बीज दोनों का सेवन कर ले| नियमित इस्तेमाल से मात्र तीन से चार हफ्तों में इसका फायदा दिखने लगेगा| इसके अलावा आप दाना मेथी का पाउडर बनाकर पानी में मिलाकर उसका पेस्ट बनाएं और कुछ समय तक यह पेक ब्रेस्ट पर लगाकर छोड दे |जब यह पेक सूख जाए तो ठंडे पानी से धो ले| इस तरीके से भी ब्रेस्ट का साइज काफी जल्दी कम किया जा सकता है|

4- नीम और हल्दी का सेवन- हल्दी और नीम दोनों का ही सेवन करना वजन कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है |यह आपके ब्रेस्ट के आकार को भी कम करने में उपयोगी है |नीम में टेनिन नामक तत्व होता है जो वजन घटाने में मददगार होता है| वही हल्दी का फाइबर पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है |नीम और हल्दी का सेवन करने के लिए सुबह एक गिलास गर्म पानी में नीम के पत्तों को वाले जब पानी आधा रह जाए तब उसे छानकर उसमें हल्दी और शहद मिलाएं और गुनगुना रहते हैं उसका सेवन करें|

5- ग्रीन टी- आम चाय के मुकाबले ग्रीन टी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है| ग्रीन टी में मौजूद  कैफीन के मिश्रण से बढ़े हुए वजन को आसानी से कम किया जा सकता है |शहद और ग्रीन टी का मिश्रण ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए उपयोग होता है |एक कप ग्रीन टी में एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना दो से तीन बार सेवन किया जाए ,तो वजन तेजी से कम होता हैं|

६-योगा और एक्सरसाइज- ब्रेस्ट को कम करने के लिए कार्डियो और एरोबिक एक्सरसाइज काफी अच्छी मानी जाती है| रोजाना 20 से 30 मिनट यदि कार्डियो या एरोबिक एक्सरसाइज कीजिए तो वजन कम होने के साथ-साथ पूरा शरीर शेप में आने लगता है| इसके अलावा पुश अप करने से भी सीने की मांसपेशियां मजबूत बनती है और ब्रेस्ट का आकार कम होने लगता है |एक बार में करीब 10 से 15 पुश अप करना ब्रेस्ट के लिए फायदेमंद होता है| इसके साथ ही अपने रोजाना योगा की हैबिट में वृक्षासन ,सूर्य नमस्कार, अधोमुख आसन आदि शामिल कर कर भी ब्रेस्ट साइज कम कर सकते हैं|

इन सब बातों पर अमल करने के साथ-साथ खानपान की आदतों पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है |यदि अधिक वजन के कारण स्तनों का आकार बढ़ा हुआ है तो भोजन हमेशा कम वसा और कैलोरी युक्त सही डाइट का उपयोग करना चाहिए| किसी भी तरह के प्रोसैस्ड फूड ,ज्यादा चीनी और ऑयल वाले भोजन से बचना चाहिए |सॉफ्ट ड्रिंक के बजाय ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए ,ताकि शरीर डिटॉक्सिफाई हो सके| अपनी डेली डाइट में रंग बिरंगे फल और सब्जियां जरूर शामिल करें |क्योंकि फल और सब्जियां पोषक तत्वों से और एंटीऑक्सीडेंट से भरे हुए होते हैं |इन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है जिससे शरीर का वजन नियंत्रित होता है |

मगर वे महिलाएं जो किसी विशेष बीमारी से ग्रस्त हैं या फिर डॉक्टर की कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रही है ,जिसके कारण उनके स्तन का आकार बढ़ रहा है तो ऊपर बताए गए उपायों को अपनाने के पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले |

विनीता मोहता विदिशा

Image Source: Google
Previous Post Next Post