11 Super food that women should eat | महिलाओं के लिए सुपर फूड

 11 Super food that women should eat महिलाओं के लिए सुपर फूड

11 Super food that women should eat | महिलाओं के लिए सुपर फूड_ ichhori.com



पुराने समय से ही महिलाएं काफी बिजी रहती थी| मगर अब भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं सुपर बिजी हो गई है| घर परिवार की जिम्मेदारी ,बच्चों के स्कूल और यदि महिला वर्किंग है तो ऑफिस की जिम्मेदारी भी उसी के ऊपर रहती है| इसके अलावा महिलाओं की जिंदगी में हर महीने पीरियड, जीवन भर में एक या दो बार प्रेगनेंसी , मोनोपॉज ,मूड स्विंग जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है |शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंज जिसके कारण उनका शरीर कमजोर होने लगता है और उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है |सबसे ज्यादा तकलीफ 30 साल के बाद होती है, क्योंकि 30 साल के बाद महिलाओं में बोन डेंसिटी की समस्या काफी देखने में मिलती है |क्योंकि यह सब पोषक तत्वों की कमी के कारण होता है | कई बार महिलाएं बिजी रहते हुए पूरे घर का तो ख्याल रखती है मगर खुद का ख्याल रखना भूल जाती हैं |जबकि यदि जिम्मेदारियों के हिसाब से देखा जाए तो महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा ऊर्जा  की जरूरत होती है| ऐसे में पोस्टिक खाने की उन्हें ज्यादा जरूरत होती है| महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए, जो उनकी कैल्शियम, फॉलिक एसिड, आयरन और विटामिन डी आदि की पूर्ति आसानी से कर सके| मेरा यह मानना है कि सप्लीमेंट लेने के बजाए भोजन के जरिए यदि इन सब चीजों को ग्रहण किया जाता है तो वह ज्यादा बेहतर होता है| यदि आप अपनी डाइट का ध्यान देंगे तो बिना किसी दिक्कत के आराम से आप अपने कामों को और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकते हैं| इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट का बेहतर तरीके से ध्यान रखें|

1- दूध- बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है|| भारतीय महिलाएं परिवार के हर सदस्य को दूध दे देती हैं| मगर खुद के हिस्से में नहीं रखती हैं |मगर महिलाओं में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी सबसे ज्यादा होती है| ऐसे में आपको अपनी day-to-day लाइफ में एक गिलास दूध जरूर शामिल करना चाहिए| दूध में विटामिन डी और कैल्शियम पाया जाता है |विटामिन डी दूध में से कैल्शियम को एबजॉब कर कर उसे शरीर और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है |मगर दूध कम वसा वाला और मलाई निकला हुआ होना चाहिए |प्लेन दूध के बजाय आप बादाम का दूध, नारियल का दूध भी ले सकते हैं|

2- ऑरेंज- विटामिन सी और फाइबर का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ ऑरेंज में विटामिन डी भी पाया जाता है| रोजाना ऑरेंज का सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है और हारमोन इनबैलेंस के कारण होने वाली परेशानियां कम हो जाती है|

3- दही- महिलाओं को रोजाना दूध के साथ साथ दही का भी सेवन करना चाहिए |दही कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होने के कारण यह हड्डियों को तो मजबूत बनाता ही है ,इसके अलावा कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि रोजाना दही का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो जाता है |दही आपके भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है|  रोजाना दही के सेवन से पेट के अल्सर और वेजाइनल इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है|

4- बेरीज- बेरीज जितनी कलरफुल और दिखने में सुंदर होती है उतनी ही महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है |इनमें एंटी कैंसर वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं |रोजाना बेरीज के सेवन करने से महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर और पेट के कैंसर से बच सकती हैं |इनमें काफी मात्रा में विटामिन सी और फोलिक एसिड पाया जाता है |गर्भावस्था में यदि बेरीज का सेवन किया जाए तो काफी फायदेमंद होता है |यह यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन को भी दूर करता है |आप अपने भोजन में स्ट्रौबरी ,रसबेरी, ब्लूबेरी, क्रेनबेरी आदि शामिल कर सकते हैं| मगर इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है कि आप टीन पैक बेरी के बजाय फ्रेश बेरी का यूज़ करें|

5- आंवला- आंवला सुपर फूड कैटेगरी में आता है| सभी को रोजाना एक आंवला खाने की सलाह दी जाती है |क्योंकि आंवला विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत होने के साथ-साथ इम्युनिटी बढ़ाता है| रोजना आंवला खाने से शरीर में विटामिन सी के अलावा पोटेशियम ,कार्बोनेट ,विटामिन ए ,बी ,फाइबर ,प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम की कमी भी पूरी हो जाती है| महिला स्वास्थ्य के लिए तो आंवला एक वरदान की तरह है| रोजाना आंवले का सेवन करने से पेट ,आंख और बाल सभी चुस्त-दुरुस्त रहते हैं|

6- टमाटर- रोजाना टमाटर का सेवन करना महिलाओं के लिए वरदान की तरह होता है| क्योंकि इसमें लाइकोपिन नाम का पोषक तत्व होता है, जिसे पावर हाउस माना जाता है| रोजना लाइकोपिन के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर से तो बचा जा सकता है| बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल की बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है |टमाटर स्किन को हेल्दी रखने के साथ-साथ एजिंग को भी रोकता है|

7- बींस- बींस प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के साथ-साथ बहुत कम फेट वाली होती हैं| हफ्ते में दो से तीन बार बींस का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर के साथ-साथ दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है |यह हार्मोन को बैलेंस करने के साथ-साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है|

8- सेव फल- सारे फलों में सेव फल सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है |इसलिए डॉक्टर रोजाना एक से फल खाने की सलाह देते हैं |सेवफल में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व हर तरह की बीमारी से लड़ने में फायदेमंद होगा ,फिर चाहे मोटापा हो या फिर पेट से जुड़ी समस्या |रोजाना एक सेव फल खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है |इसके अलावा ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ कब्ज से भी छुटकारा दिलाता है|

9- अंडा- महिलाओं की ओवरऑल हेल्थ के लिए अंडा बहुत फायदेमंद होता है |इसलिए जो महिलाएं अंडा खाती हैं उन्हें रोजाना एक अंडे का सेवन करना चाहिए| क्योंकि अंडे में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है |अक्सर जो महिलाएं काम करते हुए थक जाती है ,तो अंडे में मौजूद अमीनो एसिड एनर्जी लेवल और स्टेमिना को बढ़ा देता है| इसके अलावा यदि हेल्दी वे में अंडे का सेवन किया जाए तो यह हड्डी और बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ वजन को भी कम करने में मददगार होता है|

10 -अनार और चुकंदर- ज्यादातर भारतीय महिलाओं के शरीर में आयरन की बहुत कमी पाई जाती है, इसलिए महिलाओं को अपने डाइट में आयरन से भरपूर फूड जरूर शामिल करने चाहिए| अनार और चुकंदर में 84% आयरन होता है ,जो महिलाओं की आयरन की कमी को दूर करता है |इसके अलावा रोजाना अनार खाने से ब्लड सरकुलेशन सही होता है| इसलिए जिन महिलाओं को बीपी की परेशानी होती है उन्हें रोजाना अनार खाने की सलाह दी जाती है| 

11-पानी- महिलाओं को कम से कम 8 से 10 गिलास पानी रोजाना पीना चाहिए| पानी आपको अच्छी तरह से हाइड्रेट रखने के साथ-साथ आपकी किडनी को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है| पानी की सफिशिएंट मात्रा यदि कंज्यूम की जाए तो किडनी बेहतर तरीके से शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकाल सकती है|

इन चीजों को पूरी तरह अवॉइड करें-

• पेक ओर प्रिजर्व फूड पूरी तरह से अवॉइड करें| क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में सोडियम होता है और साथ ही इनमें मौजूद प्रिजर्वेटिव सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं |फ्रोजन फूड में 700 से 1800 एमजी तक सोडियम होता है| जिससे बढ़ती उम्र में बीपी और दूसरी हेल्थ की प्रॉब्लम हो सकती है|

• बेक्ड़ फूड आइटम जैसे केक ,पेस्ट्री और बिस्किट कम से कम सेवन करें |क्योंकि इनमें मौजूद रिफाइंड आटा हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है| साथ ही इसमें न्यूट्रिशंस के बजाय केलरी ज्यादा होती है|

• जब भी आपको भूख लगे एक पैकेट आलू चिप्स  या अपनी पसंदीदा बिस्किट खाने की वजह ताजे फल और सलाद का सेवन करें| इसके अलावा आप अपने पसंदीदा ड्राई फ्रूट बदाम, काजू या फिर किशमिश का भी सेवन कर सकते हैं| अखरोट का रोजाना सेवन करने से घुटने के दर्द में काफी आराम मिलता है|

विनीता मोहता विदिशा


Previous Post Next Post