How to increase sex drive in women? |महिलाओं में सेक्स ड्राइव कैसे बढ़ाएं?

 How to increase sex drive in women? |महिलाओं में सेक्स ड्राइव कैसे बढ़ाएं?

How to increase sex drive in women? |महिलाओं में सेक्स ड्राइव कैसे बढ़ाएं?_ ichhori.com


आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई बुरी तरह से उलझा हुआ है |इस उलझन भरी दिनचर्या के कारण महिलाओं में सेक्स ड्राइव यानी कि कामेच्छा की कमी होना आम समस्या बनती जा रही है |काम इच्छा जैसे कि लिबिडो भी कहा जाता है यह पुरुष और महिला दोनों में ही बराबर होती है| मगर कई बार उम्र तनाव ,व्यक्तिगत और पेशेवर समस्या के साथ-साथ कुछ दवाइयां जो रोजाना की डे टुडे लाइफ की जरूरत होती है उनके कारण लोगों की सेक्स के प्रति रुझान कम होने लगता है| अनुमन पुरुष तो लगभग 50 वर्ष की औसत उम्र तक सेक्स करने की इच्छा रखते हैं, मगर महिलाओं में औसत 35 की उम्र में ही लो सेक्स ड्राइव होने लगता है|

 सेक्स ड्राइव में कमी का अर्थ है यौन संबंध या फिर फिजिकल रिलेशन की तरफ महिलाओं की रुचि कम होना| महिलाओं को कम उम्र में सेक्स के प्रति रुझान कम होने का कारण कई बार रिलेशनशिप प्रॉब्लम, थकान, तनाव ,के साथ-साथ प्रेगनेंसी, स्तनपान या फिर बच्चों की जिम्मेदारी के कारण भी होता है| अक्सर घर परिवार की जिम्मेदारियों के बीच महिलाओं में सेक्स के प्रति रुचि कम हो जाती हैं| तब उनके लिए सेक्स बेडरूम में होने वाला एक काम बन कर रह जाता है |वे अपने पार्टनर को खुश रखने की अपनी जिम्मेदारी को पूरा करते हुए सेक्स को अंजाम देती हैं|  हम में से कई महिलाए सेक्स के प्रति कम रुचि रखने लगती है, मगर कई बार ऐसा देखा गया कि इस कारण एक भरा पूरा परिवार टूटने की कगार पर पहुंच सकता है| सेक्स ड्राइव पर कई बार नशीले पदार्थ का सेवन करना भी असर कारक होता है| यदि आपकी भी सेक्स ड्राइव कम होने लगी है तो इसमें घबराने की कोई बात नहीं है| आप अपनी जीवनशैली में थोड़ा सा बदलाव कर कर अपने खानपान में कुछ सूपर फूड को शामिल कर कर अपनी सेक्स ड्राइव को फिर से बढ़ा सकेंगे| आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हमारे पूर्वज अपनी डाइट के जरिए ही अपनी सेक्स लाइफ को लंबे समय तक इंटरेस्टिंग बनाए रखते थे|

1- अशोक की छाल- अशोक के पेड़ का हर अंग हर तरह की सेक्सुअल समस्याओं का समाधान आसानी से कर सकता है |अशोक की छाल के इस्तेमाल से सेक्स ड्राइव को बढ़ाया जा सकता है |अशोक की छाल में टैनिन, कीटोस्टेरॉल,सेपनीन, कैल्शियम ,आयरन जैसे तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं| अशोक की छाल के उपयोग से वेजाइनल डिसचार्ज और पीरियड के दौरान होने वाले अत्यधीक ब्लड डिस्चार्ज को भी नियंत्रित किया जा सकता है, इसके उपयोग के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अशोक की छाल को लगभग पानी के आधा  रहने तक उबालें उसके बाद छानकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें|

2- अश्वगंधा- कई बार जब स्ट्रेस के कारण सेक्स की इच्छा की कमी हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में थकान को कम करने के लिए और शरीर में एनर्जी देकर सेक्स ड्राइव को बढ़ाने में अश्वगंधा बहुत ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करता है |अश्वगंधा में कॉर्टिसोल नामक एक हार्मोन होता है ,जो स्ट्रेस को कम करता है |हमारे आयुर्वेद में लिखा है कि अश्वगंधा की सेवन करने से शरीर के अंदर कुछ विशेष प्रकार के हारमोंस रिलीज होते हैं जिसके कारण सेक्स ड्राइव पॉजिटिव तरीके से बढ़ती है|

3- अनार का जूस- एक शोध में यह बात सामने आई है कि महिलाओं में सेक्स ड्राइव को बढ़ाने का गुण अनार के रस में भी पाया जाता है |अनार के जूस में जो एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होता है| वह महिलाओं के जंननाग  और पूरे शरीर में रक्त के प्रभाव को बेहतर बनाने की कोशिश करता है| रक्त प्रभाव के बेहतर होने से महिलाओं के अंदर सेक्स के प्रति उत्तेजना दोबारा जागृत होने लगती है| इसलिए जिन महिलाओं में सेक्स ड्राइव कम हो गई हो उन महिलाओं को रोजाना ताजे अनार का रस पीना चाहिए|

4- रोज करे सेव फल का सेवन- सेव फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और मल्टी विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं| यदि आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको रोजाना एक सेवफल का सेवन अनिवार्य रूप से करना चाहिए |सेवफल में मौजूद फ्लेवोनॉएड महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में खून के प्रभाव को तेज करता है, जिससे यह एक प्राकृतिक रूप से सेक्स करने के लिए उत्तेजित होते हैं |रोजाना सेवफल का सेवन करने से पीरियड्स के दौरान होने वाली तकलीफ से तो मुक्ति मिलती ही है, साथ ही सेक्स के दौरान भी दर्द का अनुभव कम होता है|

5- भोजन में शामिल करें केसर- केसर का सेवन स्त्री और पुरुष दोनों की सेक्स ड्राइव को बढ़ाने का कार्य करता है| इसीलिए तो हमारे यहां सुहागरात के दिन केसरिया दूध देने का रिवाज है, ऐसी महिलाएं जिन की सेक्स ड्राइव कम हो चुकी है| अपने सेक्स ड्राइव को बढ़ाने के लिए रोजाना केसर का दूध पीना चाहिए| यदि आप को केसर का दूध पसंद नहीं है तो केसर के 2-3 रेशे गर्म पानी में भिगोकर चावल या किसी दाल सब्जी में मिक्स कर कर ले सकती हैं|

6- चॉकलेट- चॉकलेट हर किसी की पसंदीदा चीज में से एक  है |चॉकलेट का सेवन करने से मन को खुशी मिलती है |यह स्ट्रेस बस्टर की तरह काम करता है| इसके सेवन से हार्मोनल चेंजेज आते हैं, इस कारण कई बार प्रेगनेंसी या पीरियड के दौरान इसे खाने की सलाह दी जाती है |मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नॉर्मल सिर्फ बच्चों द्वारा खाई जाने वाली चॉकलेट महिलाओं के सेक्स ड्राइव पर भी सकारात्मक असर डालती है| क्योंकि चॉकलेट खाने के बाद आप टेंशन फ्री होने लगते हैं, तब आप किसी भी चीज को इंजॉय करने की कंडीशन में होते हैं|

7- शहद- आयुर्वेद में शहद को औषधिय गुणों का भंडार माना गया है| इसके अंदर मौजूद मिनरल्स और विटामिंस आपके शरीर की कमजोरी को दूर करने में मददगार साबित होते हैं |शरीर की कमजोरी दूर होने पर कामेच्छा स्वयं जागृत होने लगती हैं और आप स्वयं सेक्स को लेकर इंटरेस्टेड होने लगते हैं|

8- केला- केला पोटेशियम और फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है| इसके सेवन से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ने लगता है -आमतौर पर इस हार्मोन को पुरुष हार्मोन के रूप में देखा जाता है, मगर यही हार्मोन सेक्स हार्मोन भी कहलाता है| यदि यह हार्मोन कम होने लगता है तो सेक्स ड्राइव कमजोर होने लगती है|

9- रेड वाइन- वैसे तो वाइन ,शराब या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करने से सेक्स ड्राइव कम होने लगती हैं |मगर रेड वाइन इसमें अपवाद है |इसका उपयोग सेक्स ड्राइव को बढ़ाने के लिए दवाई के रूप में भी किया जाता है| मगर अति सर्वत्र वर्जित है यह दवाई के रूप में तभी काम करेगी |जब उचित मात्रा में इसका सेवन किया जाए, ना की भरपूर मात्रा में| इसके नियमित रूप से उचित मात्रा में सेवन करने से महिलाओं में कामेच्छा बढ़ने लगती है|

10- स्ट्रौबरी- स्ट्रॉबेरी का फ्लेवर और खुशबू दोनों ही मनमोहक होते हैं |ऐसे में लोग इसकी खुशबू को जरिया बनाकर आसानी से स्त्रियों के सेक्स ड्राइव को इनक्रीस कर सकते हैं|

इन सबके अलावा आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा |यदि आप का तन स्वस्थ होगा तभी आपका मन स्वस्थ हो सकता है |यदि आप किसी ऐसी बीमारी से ग्रस्त है जिसके कारण आप का सेक्स करने को मन नहीं होता है ,मगर यदि उस बीमारी का इलाज संभव है ,तो उस बीमारी के इलाज के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें|

विनीता मोहता विदिशा


Previous Post Next Post