When to have sex after delivery? | डिलीवरी के बाद सेक्स कब करें

   When to have sex after delivery? |डिलीवरी के बाद सेक्स कब करें

When to have sex after delivery? |डिलीवरी के बाद सेक्स कब करें_ ichhori.com



मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है| मगर इस एहसास को पाने की खातिर महिला 9 महीने तक काफी कुछ सहती हैं| अपनी पसंद का खाना, घुमना- फीरना, कपडे यहां तक कि अपनी सेक्स लाइफ का भी कॉम्प्रोमाइज करती है|

 मगर डिलीवरी होने के बाद महिलाओं को ऐसा कुछ करने का मन करता है जो प्रेगनेंसी के दौरान नहीं कर पाई थी |जैसे कि अपने बड़े हुए पेट को कम करने के लिए एक्सरसाइज करना या फिर जल्दी-जल्दी नहाना या फिर अपनी सेक्स लाइफ को दोबारा इंजॉय करना|

 मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि डिलीवरी के बाद कुछ कामों के लिए एक विशेष वक्त तक इंतजार करना होता है ,यदि सही समय पर इन कामों को किया जाए तो आप इन कामों को इंजॉय करने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को भी ठीक रख सकती हैं| क्योकि जैसे प्रेगनेंसी महिलाओं के लिए काफी नाजुक समय होता है, इस दौरान महिलाओं को अपना ख्याल ख्याल रखने की सलाह दी जाती है, उसी तरह प्रेगनेंसी के बाद में भी महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना होता है |

डिलीवरी के बाद के 6 महीनों को पोस्टपार्टम पीरियड कहा जाता है| इस दौरान महिलाएं कई शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरती है| इन बदलावों को शरीर द्वारा एक्सेप्ट करने के लिए महिला को पर्याप्त आराम की जरूरत होती है| डिलीवरी के बाद रिकवर करने में कुछ दिन काफी नहीं होते हैं| पूरी तरह से ठीक होने में महीनों लग जाते हैं |मगर फिर भी कुछ समय तक आराम करना जरूरी होता है|

 जैसे यदि आपकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है, तो डॉक्टर दो दिन बाद ही हॉस्पिटल से छुट्टी दे देते हैं| मगर आपको कम से कम 6 महीने आराम करने की आवश्यकता होती है और यदि सिजेरियन हुआ है तो 5 दिन से 1 सप्ताह तक आपको हॉस्पिटल में रुकना होता है |और उसके बाद में लगभग 2 महीने आराम करना जरूरी होता है|

अब सवाल यह उठता है कि डिलीवरी के बाद आप अपनी सेक्स लाइफ को कभी इंजॉय कर सकते हैं-

 डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं के मन में पहला प्रश्न यह उठता है ,कि हम हमारी सेक्स लाइफ को दोबारा कब पा सकते हैं ? कुछ लोग तो डिलीवरी के 3 सप्ताह बाद जब रक्तस्त्राव बंद हो जाता है ,तब उस समय के बाद से ही अपनी सेक्स लाइफ को एंजॉय करने लग जाते हैं|

 मगर एक्सपर्ट्स कहते हैं ,कि-" डिलीवरी चाहे कैसे भी तरीके से हो ,नॉर्मल या से सीरियल महिला के शरीर को पहले की तरह नॉर्मल होने में समय लगता है| बच्चे के जन्म के लगभग 3 सप्ताह के बाद महिला सेक्स करने के लिए तैयार होती है |क्योंकि उस समय तक प्रसव के बाद आने वाला रक्तस्राव की समस्या खत्म हो जाती है| मगर फिर भी दोबारा सेक्स शुरू करने के पहले 6 सप्ताह तक इंतजार करना जरूरी होता है |क्योंकि इससे सरविक्स को बंद होने का समय मिल जाता है और शरीर प्रॉपर तरीके से सेक्स करने के लिए तैयार होता है| इसलिए डिलीवरी के बाद सेक्स करने में जल्दबाजी ना करें| क्योंकि यदि नॉर्मल डिलीवरी हुई है तो उस दौरान पेल्विक एरिया में प्रसव के दौरान झिल्लिया फट जाती है ,उन्हें सही होने में थोड़ा वक्त लगता है और यदि सिजेरियन डिलीवरी हुई है तो कम से कम 6 से 7 सप्ताह का इंतजार करने के बाद सेक्स करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूरी है |क्योंकि डॉक्टर ही आपको बता पाएंगे कि सिजेरियन के बाद जो टांके लगे हैं वह ठीक से भरे हैं या नहीं| साथ ही प्रसव के बाद यूट्रस के अंदर से जो ब्लीडिंग होती है उसके रुकने के बाद ही घाव भरने का काम शुरू होता है| सिजेरियन डिलीवरी में डॉक्टर की इजाजत देने के बावजूद भी अपनी पोजीशन का ध्यान रखना जरूरी होता है |जिससे कि टाको पर किसी तरह का दबाव न पड़े|

 डिलीवरी के बाद सेक्स के दौरान किन बातों का ध्यान रखें-

प्रेगनेंसी कंसीव करने से प्रेगनेंसी के अंतिम सप्ताह तक गर्भाशय में कई तरह के बदलाव आते हैं |डिलीवरी के बाद तो और ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| पहले जहां गर्भाशय सिकुड़ा हुआ रहता है, वहीं अब यहां बैलून की तरफ फुल कर वापस पिचक जाता है तो उस जगह में खालीपन सा रहता है| उस जगह को भरने में समय लगता है |यदि डिलीवरी के तुरंत बाद सेक्स किया जाता है तो उस खाली जगह में संक्रमण होने के चांसेस बढ़ जाते हैं| इसलिए जब तक गर्भाशय अपनी पुरानी अवस्था में वापस से ना आए तब तक प्रसव के 1 से डेढ़ महीने तक शारीरिक संबंध नहीं बनाने की सलाह दी जाती है| मगर उस समय के बाद भी शारीरिक संबंध बनाते समय कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, क्योंकि महिलाओं का शरीर पहले की तरह ना रहकर काफी बदल चुका होता है| ऐसे में पार्टनर के साथ शारीरिक  संबंध बनाने में अरुचि हो सकते हैं |इस अरुचि को  रुचि में बदलने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि डॉक्टर की सलाह देते हैं कि बच्चे के जन्म के बाद पार्टनर का एक दूसरे से शारीरिक संबंध बनाना दोनों के बीच प्रेम को बढ़ाने के साथ-साथ पोस्टपार्टम पीरियड की तकलीफ से गुजरने में महिला को मदद करता है|

1- शरीर का बेशेप हो जाना- प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में आए बदलाव को आसानी से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है |इस दौरान जो वजन बढ़ जाता है वह धीरे-धीरे ही खत्म होता है| ऐसे में पेट, स्तन और नितंब आदि पर स्किन झूलने लगती है |इसलिए महिला को अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने में झिझक होती है |तब यह मेल पाटनर की जिम्मेदारी होती है कि उसे उस बेशेप शरीर के साथ वैसे ही प्यार से अपनाये जैसे शादी के बाद अपनाया था| यदि वो फिजिकल रिलेशनशिप के लिए तैयार ना हो या फिजिकल रिलेशन के लिए उनमे कॉन्फिडेंस ना हो तो फोरप्ले के जरिए उनमे कॉन्फिडेंस जगाया जा सकता है|

2- स्तनों से दूध निकालना- डिलीवरी की कुछ समय बाद सेक्स करने में सबसे ज्यादा परेशानी का सबब  स्तनों से दूध निकलना होता है, क्योंकि फिजिकल रिलेशन के दौरान स्तनों पर दबाव होता है ऐसे में दूध निकलने की समस्या से झुनझलाहट हो सकती हैं| इस समस्या से बचने के लिए बेहतर होगा कि सेक्स करने के पहले या तो बच्चे को स्तनपान करवा दिया जाए या फिर स्तनों को खाली कर दिया जाए| इस तरह करने से सेक्स के दौरान स्तनों में भारीपन नहीं लगेगा|

3- लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करें- डिलीवरी के बाद योनि का आकार सामान्य से काफी बढ़ जाता है |ऐसे में उसे वापस सामान्य स्थिति में आने में समय लगता है| इसलिए कई बार पार्टनर को ढीली योनि से परेशानी होने लगती है |इसके साथ ही योनि में सुखापन आ जाता है | योनि के सूखे पन को ठीक करने के लिए पार्टनर्स को लुब्रिकेंट का सहारा लेना चाहिए| इससे सेक्स के दौरान होने वाला दर्द कम हो जाता है|

4-मसाज ले- डिलीवरी के बाद महिला के शरीर की मसाज की बहुत आवश्यकता होती है |पुराने समय में डिलीवरी के बाद महिलाओं को सवा महीने तक मसाज दी जाती थी |इससे हार्मोन बैलेंस होता है| यदि आप रेगुलर मसाज नहीं ले रहे हैं ,तो सेक्स के पहले एक बार मसाज जरूर ले |इससे काफी रिलैक्स महसूस होगा और थकान भी कम होगी|

5-पाटनर से हर बात शेअर करे- डिलीवरी के बाद सेक्स करने को लेकर आपको किसी भी तरह की परेशानी हो या और कोई बात जो आप को असहज बना रही हो, अपने पार्टनर से जरूर करें |क्योकि यदि आप अपने मन की बात अपने पार्टनर को नहीं बताएंगे तो आप दोनों की सेक्स को पूरी तरह इंजॉय नहीं कर पाएंगे|

6-आराम करे- डिलीवरी के बाद महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आराम करने की सलाह दी जाती है| इसलिए जितना हो सके अपने शरीर को रिलैक्स रख कर ज्यादा से ज्यादा आराम करें| यदि आपको किसी भी कारण से थकान महसूस हो रही हो तो इस दौरान सेक्स को अवॉइड करें|

विनीता मोहता विदिशा



Previous Post Next Post